Sunday, July 12, 2026
HomeRajnitiबूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और केंद्र सरकार की योजनाओं को...

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

ऊना

जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय ‘दीप कमल’ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के तहत आयोजित भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया। शिविर में जिला भर से पार्टी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

समापन अवसर पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर से शुरू होती है और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी के समान है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल चुनावों के दौरान ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ष समाज और राष्ट्रहित में कार्य करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से संगठनात्मक गतिविधियां तेज करने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करते हैं।

शिविर के दौरान विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ वक्ताओं ने सत्र लिए। इनमें पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक ढांचा, प्रभावी जनसंपर्क, सोशल मीडिया का उपयोग, बूथ प्रबंधन तथा राजनीतिक चुनौतियों जैसे विषय शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने इन सत्रों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular