Sunday, July 12, 2026
HomeRajnitiभंजाल में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के तहत सम्मेलन आयोजित, 'सहकारी से समृद्धि'...

भंजाल में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के तहत सम्मेलन आयोजित, ‘सहकारी से समृद्धि’ थीम पर योजनाओं की दी जानकारी

दौलतपुर चौक,संजीव डोगरा

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह जोकि 29 जून से 7 जुलाई के बीच पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है । यह आयोजन केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के गठन के 5 वर्ष पूरे होने को समर्पित किया गया है । इसका थीम ,” सहकारी से समृद्धि” दिया गया है। इस संदर्भ में भंजाल में आयोजित कार्यक्रम में अम्ब व गगरेट उपमंडल के अंतर्गत सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में भाग लिया। ऊना जिला सहकारी विकास संघ के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सहकारिता विभाग के जिला निरीक्षक कुशल कुमार , निरीक्षक अश्विनी कुमार, अशोक कुमार ,नरेंद्र सिंह व,विपिन कुमार तथा कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक,, के सहायक प्रबंधक।गुलशन जी भी विशेष रूप से उपस्थित हुए।।
इस आयोजन का शुभारंभ ऊनकोफैड के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा करते हुए वताया कि केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय की शुरू की गई योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। सहकारी सभा को किस प्रकार मॉडल के रूप सर्विस सेंटर बनाकर लोगों को सेवाएं दे सकते हैं । इसके विभिन्न पहलुओं को विस्तार से बताया । इसका उद्देश्य आम जनता सहकारी सभाओं से संबंधित लोगों में केंद्र सरकार की तथा राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता पैदा करना और इन योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंच सकें।
निरीक्षक अश्विनी कुमार जोकि जिला की सहकारी सभाओं के कम्प्यूटरीकरण के मास्टर ट्रेनर ने है ने पूरे साफ्टवेयर की जानकारी दी। इस साफ्टवेयर के उपयोग के विभिन्न पहलुओं को समझाया ताकि सभाओं में सचिव इस पर काम देक्षता पूर्ण कर सकें । अब सहकारी सभाओं में जो भी लेनदेन हो रहा है, उस पर सहकारिता विभाग लगातार नजर रखेगा ।सभा का वार्षिक आडिट भी अब आनलाईन होगा। इस सारी आनलाईन व्यवस्था को चलाने के लिए सचिवों ट्रेनिंग की भी सहकारिता विभाग के माध्यम दी जा रही है।
उन्नती मल्टी स्टे प्रोसैसिंग सहकारी सभा,तलवाड़ा के हिमाचल के प्रतिनिधि विनय कालिया ने इस सभा में चल रही प्रोसैसिंग की गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी। अब यह सहकारी सभा राष्ट्रीय स्तर पर प्रोसैसिंग व खाद्यण के विपणन व भंडारण में महत्वपूर्ण निभा रहा है। इस जिला की सहकारी सभाओं को भी इस सभा से जुड़ कर लाभ लें ।
इस सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए जिला निरीक्षक सहकारी सभाएं,ऊना ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सभाओं को केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाएओं को अपनाकर इसका लाभ लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने में आगे आएं। कार्यक्रम में भंजाल सभा के प्रधान युद्धवीर ने सम्मेलन में भाग लेने आए प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया तथा सफल आयोजन के लिए सभी विशेष रूप से पिरथीपुर सहकारी सभा के सचिव राजेंद्र कुमार ‌को साधुवाद दिया|

RELATED ARTICLES

Most Popular