डेरा बाबा अच्युतानंद आश्रम अमलैहड़ से ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के पावन आशीर्वाद से तथा श्री श्री 1008 स्वामी हेमानंद जी महाराज जी के तत्वावधान में चिंतपूर्णी यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत आज अमलैहड़ से श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई।
यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पूज्य महाराज जी का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए माता चिंतपूर्णी के जयकारे लगाते नजर आए।
इसी क्रम में दौलतपुर मंडल की ओर से यात्रा मार्ग में विशेष सेवा शिविर लगाया गया, जिसमें कैप्टन हैप्पी सहित अन्य सेवादारों ने श्रद्धालुओं को निःस्वार्थ भाव से पेयजल सेवा प्रदान की। इस सेवा कार्य की श्रद्धालुओं ने सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
चिंतपूर्णी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। आयोजन को सफल बनाने में सभी सेवादारों और श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा।
ऊना ब्यूरो रिपोर्ट, शिवानी ठाकुर