ऊना ब्यूरो रिपोर्ट, शिवानी ठाकुर

यह बात ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कही, उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के लोकसभा में चार और राज्यसभा में तीन सांसद होने के बाबजूद एक भी सांसद ने प्रदेश के हक को मांगने के लिए आवाज़ बुलंद नहीं की, सभी के सभी इस विषय में नालायक साबित हुए है, जिस कारण केंद्र सरकार ने हिमाचल की वजट में पूरी तरह अनदेखी की,
उन्होंने कहा कि अगर हमारे सांसद प्रदेश की आवाज को केंद्र में दमदार तरीके से उठाते तो केंद्र सरकार अपने बजट में हिमाचल प्रदेश के लिए कुछ ना कुछ जरूर देती लेकिन सांसदों के मूक दर्शक बने रहने के कारण केंद्र सरकार ने हिमाचल को आरजीडी के नाम से मिलने वाले 40000 करोड़ रुपए भी गायब कर दिए उसके बावजूद प्रदेश के सांसद चुप रहे और केंद्र सरकार की तारीफों के कसीदे पढ़ने में लगे हुए हैं, उन्होंने कहा कि सांसदों को बताना चाहिए कि केंद्र के बजट में हिमाचल को क्या मिला, सीमा शर्मा ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद सुख्खू सरकार ने प्रदेश को सही तरीके से संभाला और आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए भी ठोस कदम उठाए लेकिन केंद्र सरकार ने प्रदेश को आपदा के दौर में एक रुपए की मदद नहीं की, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश को 1500 करोड़ रुपए की मदद की घोषणा की थी वह भी आज दिन तक प्रदेश सरकार को नहीं मिली है लेकिन भाजपा नेता छाती पीट रहे हैं कि केंद्र से प्रदेश को बहुत पैसा आ रहा है, केंद्र सरकार जब बजट पेश कर रही थी तो प्रदेश के कई भाजपा के वरिष्ठ नेता कॉपी पेंसिल लेकर टीवी के आगे बैठे हुए थे लेकिन पूरा बजट सुनने के बाद सभी ने एक ही लाइन लिखी हुई थी कि बीड़ी सस्ती हो गई है जिससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा नेता किस कदर का विकसित भारत करना चाहते हैं प्रदेश को केंद्र से कुछ मिला नहीं लेकिन भाजपा नेता बीड़ी सस्ती होने का जशन मना रहे हैं, उन्होंने कहा कि प्रदेश सबका है इसलिए प्रदेश के अधिकारों के लिए लड़ना सबका कर्तव्य बनता है संसद में मूक दर्शक बने रहना सांसदों की नालायकी सिद्ध करता है, उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन प्रदेश की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति और प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान को देखते हुए प्रदेश के विकास के लिए विशेष पैकेज का पुनर्विचार कर जारी करें ताकि सबका साथ सबका विकास वाला नारा धरातल पर ठीक उतरे, उन्होंने कहा कि प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुख्खू ने आर्थिक तंगियों के बावजूद प्रदेश में पूरी ऊर्जा से हर क्षेत्र में काम करने का प्रयास किया है लेकिन केंद्र सरकार के द्वारा लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों के कारण विकास कार्यों में विघ्न पड़ रहे हैं इसलिए केंद्र सरकार को हिमाचल प्रदेश को विशेष पैकेज जारी करना चाहिए ताकि इस पहाड़ी राज्य का भी निरंतर विकास होता रहे, उन्होंने कहा कि भाजपा नेता प्रदेश की मौजूदा सरकार को कोसने की बजाय अपने गिरेबान में झांके और मंथन करें कि उन्होंने केंद्र सरकार से प्रदेश के लिए कौन सा विशेष पैकेज लाया उन्होंने कहा कि भाजपा नेता झूठ पर झूठ बोलकर प्रदेश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन प्रदेश की जनता जानती है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल प्रदेश को ना तो आपदा में कोई मदद की और ना ही अब बजट में प्रदेश को कुछ दिया है, उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को पता है कि भाजपा नेता मात्र सत्ता में आने के लिए तिल मिला रहे हैं प्रदेश के विकास से उनका कोई लेना-देना नहीं है

