दौलतपुर चौक (जिला ऊना)

गग्रेट उपमंडल के तहत
पी एम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर चौक में विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर आज एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बासुदेव ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। विद्यार्थियों ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से आर्द्रभूमियों के संरक्षण, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।
इस अवसर पर इको क्लब के प्रभारी प्रवक्ता भारत भूषण तथा प्रवक्ता मोनिका देवी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आर्द्रभूमियों के महत्व और पारंपरिक ज्ञान की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्रवक्ता जसवीर, मनोज ठाकुर, संजीव शर्मा, प्रवक्ता अनुपमा ठाकुर, मोनिका देवी, रूबी ठाकुर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करते हैं और समाज में जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं।

