Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaUGC के विरोध ऊना में सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज , केंद्र...

UGC के विरोध ऊना में सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज , केंद्र के विरुद्ध नारेबाजी

ऊना \ प्रिंस ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के ऊना में भी UGC बिल के विरोध में सवर्ण समाज ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया । प्रदर्शन में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सवर्ण समाज ने इस रोष मार्च में भाग लिया । कुछ धार्मिक संगठनों ने भी रोष प्रदर्शन में सवर्ण समाज का सहयोग किया और भाग लिया । इस दौरान चंडीगढ़ धर्मशाला हाइवे पर लगभग दो किमी तक जिला उपायुक्त कार्यालय तक रोष मार्च निकाला गया । रोष मार्च में केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई , यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस बिल को लाने के लिए दोषी बताया गया । सवर्ण समाज ने इस बिल को हिंदू धर्म को विभाजित करने वाला बताया और जल्द से जल्द इसे वापिस लिए जाने की मांग की । इस मांग को केंद्र सरकार तक पहुंचाने के लिए जिला उपायुक्त को ज्ञापन भी दिया गया ।

RELATED ARTICLES

Most Popular