Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsUnaUGC के विरोध में यति सत्यदेवानंद सरस्वती अमरण अनशन पर बैठे, डीसी...

UGC के विरोध में यति सत्यदेवानंद सरस्वती अमरण अनशन पर बैठे, डीसी ऊना पर टिकी निगाहें

ऊना ब्यूरो रिपोर्ट, शिवानी ठाकुर

UGC से जुड़े फैसलों के विरोध में देशभर में उठ रही आवाज़ों के बीच संत समाज से भी विरोध के स्वर तेज़ हो गए हैं। इसी कड़ी में श्री महाकाल अखाड़ा से जुड़े यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज ने UGC के विरोध में अमरण अनशन शुरू कर दिया है।
यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि वे सोमवार को सुबह 11 बजे से ऊना स्थित उपायुक्त कार्यालय के सामने अमरण अनशन पर बैठ चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूरे भारत में UGC के विरोध की अनुमति दी जा रही है, लेकिन उनके गुरु महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज और उनके साथियों को इसकी अनुमति नहीं दी गई।
उन्होंने इसे सनातन समाज की आवाज़ को दबाने का प्रयास बताते हुए कहा कि अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं। विशेष रूप से उपायुक्त ऊना जतिन लाल द्वारा इस विषय में क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर सभी की नजर है।
यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज ने सभी सनातनियों से अपील की कि जो भी स्वयं को जीवित हिंदू मानते हैं और इस आंदोलन में साथ दे सकते हैं, वे मौके पर पहुंचकर समर्थन दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अनशन शिक्षा व्यवस्था और सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए किया जा रहा है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन अनशन शुरू होने के बाद स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular