Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal Newsअधिग्रहित भूमि पर लगे नो एंट्री के बोर्ड, 13 मुहालों में से...

अधिग्रहित भूमि पर लगे नो एंट्री के बोर्ड, 13 मुहालों में से सात का नामांतरण पूरा

दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना

हिमाचल प्रदेश के गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर प्रशासन ने भूमि संबंधी कार्रवाई तेज कर दी है। हवाई अड्डे के विस्तार के लिए महाल भेड़ी क्षेत्र में अधिग्रहित की गई भूमि का स्वामित्व अब आधिकारिक तौर पर पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के नाम हस्तांतरित कर दिया गया है।

भू-अर्जन अधिकारी की ओर से भूमि विभाग के नाम किए जाने के बाद अब अधिग्रहित जमीन पर प्रशासनिक स्तर पर अगली कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से महाल भेड़ी क्षेत्र में अधिग्रहित भूमि के संबंध में सार्वजनिक नोटिस भी लगाया गया है।

नोटिस के माध्यम से लोगों को स्पष्ट किया गया है कि अधिग्रहित सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार की अनधिकृत गतिविधि न की जाए। इसके साथ ही अधिग्रहित क्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश करने वालों को भी चेतावनी दी गई है। 

विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी आदेशों की अवहेलना करने या अधिग्रहित भूमि में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular