राज्यपाल प्रदेश में उत्कृष्ट और बेहतर कार्य करने वाले समाजसेवी, उद्यमी, व्यवसायी, ज्वेलर्स, शिक्षाविद, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विशेषज्ञों को सम्मानित करेंगे।

जागो!शिमला,टीना ठाकुर
अमर उजाला की कॉफी टेबल बुक हाई फ्लायर्स-2026 का विमोचन बुधवार को मुख्यातिथि राज्यपाल कविंद्र गुप्ता करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन शिमला में ईस्ट बोर्न होटल खलीनी में सुबह 11 बजे से होगा। इसमें राज्यपाल प्रदेश में उत्कृष्ट और बेहतर कार्य करने वाले समाजसेवी, उद्यमी, व्यवसायी, ज्वेलर्स, शिक्षाविद, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विशेषज्ञों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम उन प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को समर्पित है, जिन्होंने अपने दृढ़ संकल्प, अथक परिश्रम और दूरदर्शी सोच के बल पर सफलता की नई मिसाल कायम की है। साथ ही अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर समाज को नई दिशा देने का प्रयास किया है।

हिमाचल हाई फ्लायर्स केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि उन लोगों के संघर्ष, समर्पण और उपलब्धियों का उत्सव है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया है। यह मंच ऐसे व्यक्तित्वों की प्रेरणादायी कहानियों को सामने लाता, जिससे युवा पीढ़ी उनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में नए लक्ष्य निर्धारित कर सकें। कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी गोयल मोटर्स होंगे। अमर उजाला का उद्देश्य ऐसे उत्कृष्ट व्यक्तित्वों को पहचान देना और उनके कार्यों को समाज के समक्ष प्रस्तुत करना है, जिससे उनका मनोबल और अधिक मजबूत हो। साथ ही वह भविष्य में जनकल्याण, सामाजिक कार्यों और मानवता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहें। यह सम्मान उनके प्रयासों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगा।

