Wednesday, April 15, 2026
HomeRajnitiइंसानियत की मिसाल – जी आर चेरिटेबल हेल्थ ट्रस्ट ने की आर्थिक...

इंसानियत की मिसाल – जी आर चेरिटेबल हेल्थ ट्रस्ट ने की आर्थिक मदद

स्याल्दे-गोविन्द रावत

स्याल्दे (अल्मोड़ा) – ग्राम जनरलखानी, स्याल्दे निवासी ललित सिंह (पुत्र गुराई सिंह) के साथ कुछ समय पूर्व एक दर्दनाक दुर्घटना घटित हो गई। बिजली के पोल पर कार्य करते समय अचानक गिरने से उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लग गई, जिसके कारण उनका निचला हिस्सा पूरी तरह से पैरालाइज हो गया। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ललित सिंह का उपचार प्राइम अस्पताल काशीपुर में कराया गया, जिसका खर्च समाज के सहयोग और आयुष्मान कार्ड की मदद से किसी तरह पूरा हो पाया। वर्तमान में उनका घर पर फिजियोथेरेपी और अन्य उपचार चल रहा है, जो काफी लंबी और महंगी प्रक्रिया है। आर्थिक तंगी के कारण आगे का इलाज कर पाना परिवार के लिए मुश्किल हो रहा था। इसी बीच ललित सिंह ने जी आर चेरिटेबल हेल्थ ट्रस्ट स्याल्दे से सहायता की गुहार लगाई। मानवीय संवेदनाओं को समझते हुए ट्रस्ट ने ₹30,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह राशि 23 मार्च 2026 को सीधे उनके बैंक खाते में उपचार और दवाइयों के लिए भेजी गई।
यह सहयोग जी आर चेरिटेबल हेल्थ ट्रस्ट स्याल्दे के सभी सदस्यों के सामूहिक योगदान से संभव हो पाया। ट्रस्ट द्वारा भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया गया है। ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश सनवाल ने कहा कि हम सभी ट्रस्ट सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। जिनकी मदद से यह नेक कार्य संभव हो पाया। हमारा संकल्प जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना और मानवता की सेवा करना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular