Thursday, April 23, 2026
HomeNation WiseUttarakhandउत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के उपाध्यक्ष का चार दिवसीय कुमाऊं...

उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के उपाध्यक्ष का चार दिवसीय कुमाऊं दौरा

देहरादून-गोविन्द रावत

देहरादून – उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह पिल्खवाल 17 अप्रैल से कुमाऊं क्षेत्र के विभिन्न जनपदों के भ्रमण पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपाध्यक्ष 17 अप्रैल को भैसियाछाना, 18 अप्रैल को ताकुला (अल्मोड़ा), 19 अप्रैल को हवालबाग तथा 20 अप्रैल को पिथौरागढ़ जिले का दौरा करेंगे।
इस दौरान वे स्थानीय ग्रामीणों, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में चल रही योजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular