Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal NewsUnaऊना, 18 सितंबर : नशा मुक्त युवा का विकसित भारत संकल्प अभियान...

ऊना, 18 सितंबर : नशा मुक्त युवा का विकसित भारत संकल्प अभियान जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है

दैनिक जागो वर्ल्ड !

उसमें ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा देश भर में 10 करोड़ लोगों को नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान का लक्ष्य लेकर पूरा अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के अंतर्गत पूरा डाटा क्यूआर कोड से संकलित भी किया जा रहा है जिसको भारत सरकार को सौपां जाएगा ।ऊना जिला में भी इस नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आज राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल,चताड़ा में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा का संकल्प विधार्थियों को दिलाया गया। इस कार्यक्रम में मैहतपुर केन्द्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी बबिता बहन, अवधेश भाई, ऊना केन्द्र से दिपिका बहन , सुनिता बहन व ऊनकोफैड के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा ने आयोजन में सहभागिता की । इस कार्यक्रम के आयोजन में सहभागिता एवं सफल आयोजन का प्रमाण पत्र स्कूल के प्रिंसिपल वजिद्र सिंह ने ब्रह्माकुमारीज़ को भेंट ।

जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं सहित स्कूल के शिक्षकों व अन्य स्टाफ ने भी इस कार्यक्रम में सहभागिता व सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया।
ब्रह्माकुमारी दीपिका बहन ने सभी को राजयोग ध्यान का तरीका बताकर अभ्यास करवाया और नशा मुक्ति की प्रतीक्षा दिलवा कर उसको अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि इस पद्धति से हम अपने लक्ष्य व सफलता को प्राप्त कर सकते हैं।ब्रह्माकुमार अवधेश भाई ने इस अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों में स्वस्थ, मूल्यनिष्ठ एवं नशामुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जनभागीदारी के माध्यम से सकारात्मक सामाजिक वातावरण का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में केवल कानूनों से नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, जागरूकता, आत्मसंयम, सकारात्मक सोच, जीवन मूल्यों और जनभागीदारी से किया जा सकता है। उन्होंने ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों, युवाओं, शिक्षकों, महिलाओं, अभिभावकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं । यह अभियान स्वस्थ जीवनशैली, जनभागीदारी एवं युवा सशक्तिकरण के माध्यम से नशामुक्त तथा विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प को सशक्त बनाने का एक सकारात्मक प्रयास है।कार्यक्रम के समापन पर स्कूल के प्रिंसिपल वजिद्र सिंह ने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए आभार प्रगट किया तथा उनके द्वारा राजयोग मैडीटेशन से लक्ष्य की प्राप्ति व जीवन में सफलता की कुंजी को बहुत मुल्य बताया।उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय व ब्रह्माकुमारीज के मध्य हुए समझौते के अंतर्गत देश-भर में इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी ब्रह्माकुमारीज़ जिला ऊना।

RELATED ARTICLES

Most Popular