Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseKarnatakaकर्नाटक में परीक्षा घोटाले को लेकर एक्शन, हिरासत में लिए गए IAS...

कर्नाटक में परीक्षा घोटाले को लेकर एक्शन, हिरासत में लिए गए IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार

दैनिक जागो वर्ल्ड!कर्नाटक

कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) की पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को हिरासत में लिया गया है।कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) द्वारा आयोजित वेटनरी ऑफिसर परीक्षा में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को हिरासत में लिया गया है।2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी गंगवार को शनिवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्होंने सहयोग नहीं किया, जिसके कारण उन्हें हिरासत में लिया गया।

इससे पहले, शुक्रवार को सीआईडी की टीम ने उनसे लगभग नौ घंटे तक पूछताछ की थी। गंगवार अभी कर्नाटक के उद्योग और वाणिज्य विभाग में एमएसएमई डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं। अनियमितताओं के समय वह केपीएससी में परीक्षा नियंत्रक के तौर पर काम कर रहे थे। इस साल मार्च में उनकी जगह किसी और को नियुक्त किया गया था।23 अगस्त को केपीएससी द्वारा आयोजित एक परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बेंगलुरु और बरेली में उनके आवासों पर भी छापेमारी की थी।यह मामला शुरू में विधान सौधा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था लेकिन 28 जुलाई को इसे सीआईडी को सौंप दिया गया। आरोप है कि केपीएससी अधिकारियों ने पशुपालन विभाग में वेटनरी अधिकारियों की भर्ती में गड़बड़ी की।

RELATED ARTICLES

Most Popular