दैनिक जागो वर्ल्ड !कर्नाटक

कर्नाटक के धारवाड़ जिले में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार सचिदानंद कुचनूर को 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत जमीन के रिकॉर्ड में सुधार के बदले मांगी गई थी। कर्नाटक के धारवाड़ जिले में लोकायुक्त ने एक बड़ी कार्रवाई की है जिसमें धारवाड़ के तहसीलदार को 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। लोकायुक्त के मुताबिक, तहसीलदार सचिदानंद कुचनूर ने जमीन के रिकॉर्ड में सुधार के बदले ये रकम मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाया और तहसीलदार को रंगे हाथ नकदी लेते पकड़ लिया गया।

लोकायुक्त एसपी सिद्धलिंगप्पा ने बुधवार देर रात कार्रवाई की जानकारी दी। लोकायुक्त ने बताया कि एक डेवलपर ने शिकायत की थी कि वह धारवाड़ तालुक के यारिकोप्पा में जमीन रिकॉर्ड में सुधार कराना चाहता था जिसके लिए तहसीलदार ने कथित तौर पर एक एकड़ जमीन और 50 लाख रुपये मांगे थे। शिकायतकर्ता से कहा गया था कि रिकॉर्ड में सुधार और जमीन के बंटवारे का काम कराने के लिए ये रकम देनी होगी।
