दैनिक जागो वर्ल्ड !नई दिल्ली

स्कूल बसों का रंग पीला होने के पीछे बच्चों की सुरक्षा से जुड़े वैज्ञानिक कारण हैं। यह रंग दुर्घटनाओं को कम करने में मदद करता है।क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि स्कूल चाहे कोई भी हो, लेकिन उनकी बसों का रंग पीला ही होता है? ये सवाल अक्सर आपके दिमाग में आता होता कि स्कूल बसों का रंग कभी लाल या हरा क्यों नहीं होता, हमेशा पीला ही क्यों होता है।

दरअसल, स्कूल की बसों का रंग पीला रखने के पीछे साइंस से जुड़े कुछ दिलचस्प कारण हैं, जो बच्चों की सुरक्षा से जुड़े हुए हैं। आइए जानें आखिर क्यों स्कूल बसों का रंग हमेशा पीला ही होता है।इंसानों की पेरिफेरल विजन यानी अगल-बगल देखने की क्षमता लाल रंग के बजाय पीले रंग की ज्यादा होती है। अगर आप सामने देख रहे होंगे, तो बगल से गुजरती पीली बस तुरंत नजर आ जाएगी। इससे सड़क पर एक्सीडेंट होने का खतरा कम होता है।
