दैनिक जागो वर्ल्ड !कोलकाता

झारखंड के इकलौते एक करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल ने कोलकाता एसटीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उस पर झारखंड और ओडिशा सरकारों द्वारा कुल 2.20 करोड़ रुपये का इनाम था, और वह 55 आपराधिक मामलों में वांछित था। झारखंड से माओवादियों का सफाया हो चुका है, जो बचे-खुचे हैं वे दूसरे राज्यों में भाग रहे हैं। इन्हीं भागे हुए माओवादियों में झारखंड का इकलौता एक करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर उर्फ मनोज उर्फ दीपक उर्फ राकेश ने गुरुवार को कोलकाता एसटीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

उसके विरुद्ध ओडिशा सरकार ने भी 1.20 करोड़ रुपये का इनाम रखा था। यानी कुल मिलाकर उसपर 2.20 करोड़ रुपये का इनाम था। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर के चंद्रकोना थाना क्षेत्र के उत्तर फुलचुक का रहने वाला था।
