Saturday, September 19, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshयूपी में अब बिना ई-केवाईसी के सक्रिय नहीं होगा नया राशन कार्ड,...

यूपी में अब बिना ई-केवाईसी के सक्रिय नहीं होगा नया राशन कार्ड, बाराबंकी में 10 हजार आवेदन का हो रहा वेरिफिकेशन

दैनिक जागो वर्ल्ड !यूपी

उत्तर प्रदेश में अब नया राशन कार्ड सक्रिय करने के लिए तत्काल ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। बाराबंकी में 10 हजार से अधिक लंबित आवेदनों का सत्यापन जारी है।अब नया राशन कार्ड बनवाने के बाद लाभार्थी को उसके सक्रिय होने के लिए तत्काल ई-केवाईसी करानी होगी।

 बिना केवाईसी के नया राशन कार्ड सक्रिय नहीं होगा। जिले में नए राशन कार्ड के लिए 10 हजार से अधिक आवेदन लंबित हैं, जिनका सत्यापन कराया जा रहा है।अब तक राशन कार्ड जारी होने के बाद लाभार्थियों की केवाईसी कराई जाती थी, लेकिन नई व्यवस्था में कार्ड को सक्रिय करने से पहले ही ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। आवेदन के बाद पत्रावली पूर्ति निरीक्षक से होकर जिला पूर्ति अधिकारी तक पहुंचेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular