दैनिक जागो वर्ल्ड !उत्तर प्रदेश

अजय राय और समर्थकों में भारी नाराजगी है। आराधना मिश्रा के कार्यभार संभालने के दौरान इस हंगामेदार आगाज के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने रविवार को नवरात्र के पहले दिन औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया।पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। इससे पहले कांग्रेस कार्यालय का माहौल बिगड़ गया था। वहां पर कार्यकर्ताओं में आपस में जूते चले और धक्का-मुक्की भी हुई।

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने आज से कांग्रेस अध्यक्ष का औपचारिक पदभार ग्रहण किया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। आराधना मिश्रा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में काफी हंगामा भी हुआ और कार्यकर्ताओं में आपस में जूते चले, इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई।

निवर्तमान अध्यक्ष अजय राय ने कार्यालय में अपने और साथियों के साथ लगाया बदसलूकी करने का आरोप लगाया। अजय राय अपने समर्थकों के साथ कार्यालय से बाहर आ गये। इसके बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी उनको मनाकर अंदर ले गए। इस घटना से अजय राय और समर्थकों में भारी नाराजगी। आराधना मिश्रा के कार्यभार संभालने के दौरान इस हंगामेदार आगाज के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
