दैनिक जागो वर्ल्ड !यूपी

परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अब मध्याह्न भोजन में हर शुक्रवार हलवा और उपमा परोसा जाएगा। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत शासन ने नवंबर से नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। इससे बच्चों को नियमित भोजन के साथ अतिरिक्त व्यंजन भी मिलेंगे और भोजन में विविधता आएगी।शासन की ओर से निर्धारित मेन्यू के अनुसार महीने के पहले और तीसरे शुक्रवार को मीठा हलवा, जबकि दूसरे, चौथे और पांचवें शुक्रवार को नमकीन उपमा परोसा जाएगा।

नई व्यवस्था के तहत रसोइयों को प्रति छात्र दो रुपये अतिरिक्त पारिश्रमिक भी दिया जाएगा। हलवा तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री और उसकी मात्रा के संबंध में भी दिशा-निर्देश निर्धारित किए गए हैं।पांचवां शुक्रवार पड़ने पर भी बच्चों को नमकीन उपमा ही परोसा जाएगाजिले में 1570 परिषदीय तथा 81 वित्त पोषित विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब एक लाख 35 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। अभी तक विद्यार्थियों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाता है। अब शुक्रवार को हलवा और उपमा शामिल होने से बच्चों को भोजन में नया स्वाद मिलने के साथ अतिरिक्त पोषण भी मिल सकेगा।

