दैनिक जागो वर्ल्ड !दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट अब दिल्ली में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों से जुड़ी सभी याचिकाओं पर 15 अक्टूबर, गुरुवार को सुनवाई करेगा। केंद्र सरकार को दो याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने के लिए गुरुवार तक का समय दिया गया है।सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की उस अपील को भी मान लिया है जिसमें दो याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने के लिए गुरुवार तक का समय मांगा गया था। अब सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों से जुड़ी सभी याचिकाओं पर 15 अक्टूबर, गुरुवार को सुनवाई करेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने जिन दो याचिकाओं पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है, इनमें से एक याचिका सुप्रीम कोर्ट के 8 अक्टूबर के आदेश की कथित अवमानना के खिलाफ अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करती है- जिसने दिल्ली मेट्रो, रेलवे सेवाओं और नागरिक सुविधाओं पर लगी पूर्ण पाबंदी को हटाया था।वहीं, दूसरी याचिका पुलिस द्वारा कथित तौर पर लोगों को हिरासत में लेने के खिलाफ दायर की गई थी।

गौरतलब है कि बीते 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए सीजेपी ने विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी। प्रदर्शन की घोषणा के बाद पूरे दिल्ली में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए और सीजेपी को प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं मिली
