Thursday, October 15, 2026
HomeNation WiseBiharपटना में रफ्तार का कहर: ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को...

पटना में रफ्तार का कहर: ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौत

दैनिक जागो वर्ल्ड !पटना

पटना सिटी के बाइपास फोरलेन पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है। बाइपास थाना क्षेत्र के फोरलेन पर मंगलवार की सुबह छोटी पहाड़ी के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

दसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।सूचना मिलने पर यातायात और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) ले जाया गया,

जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मुंगेर के रहने वाले थे दोनों युवकयातायात थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि मृतकों की पहचान मुंगेर जिले के हरिपुर थाना क्षेत्र निवासी 31 वर्षीय अमरेश कुमार और असरगंज थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय मंजय कुमार के रूप में हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular