दैनिक जागो वर्ल्ड !बिहार

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 27 एएसपी और डीएसपी अधिकारियों का तबादला किया है। इस बदलाव में साइबर क्राइम, एसटीएफ और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में नई नियुक्तियां शामिल हैं, जिसका उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को मजबूत करना है। बिहार में पुलिस महकमे के भीतर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार के गृह विभाग ने बिहार पुलिस सेवा के 27 अधिकारियों का तबादला किया है। 11 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) और पुलिस उपाधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव में विशेष शाखा, एसटीएफ, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो और साइबर क्राइम जैसी अहम इकाइयां शामिल हैं।

तबादला सूची में साइबर क्राइम से जुड़ी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान दिया गया है। नवीन कुमार को मधुबनी और मनीष चंद्र चौधरी को मधेपुरा में साइबर क्राइम डीएसपी बनाया गया है।दीपक कुमार को मुजफ्फरपुर नगर में साइबर क्राइम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मो. फैसल चांद को सारण में साइबर क्राइम डीएसपी बनाया गया है।इन तैनातियों के बाद संबंधित जिलों में साइबर अपराध से जुड़े मामलों की पुलिसिंग की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के पास होगी।पटना की विशेष इकाइयों में भी बदले अधिकारीराजधानी पटना में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है। संजय कुमार झा को अपर पुलिस अधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में पदस्थापित किया गया है।अजय कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष कार्य बल (STF), पटना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सुरेंद्र कुमार सिंह को मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना में तैनात किया गया है।

