Thursday, October 15, 2026
HomeNation WiseJharkhand'कांग्रेस और कॉकरोच एक ही, दोनों अंधेरे में पनपते हैं', जमशेदपुर हिंसा...

‘कांग्रेस और कॉकरोच एक ही, दोनों अंधेरे में पनपते हैं’, जमशेदपुर हिंसा पर बोले बाबूलाल मरांडी

दैनिक जागो वर्ल्ड !जमशेदपुर

जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस झड़प के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कॉकरोच एक समान हैं, जो अंधेरे में पनपते हैं और लोकतंत्र को कमजोर करते हैं। बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुस्तकालय के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प व पथराव के ठीक 24 घंटे बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने विपक्षी दल पर तीखा हमला बोला है। 

साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मरांडी ने कहा कि ‘कांग्रेस और काकरोच एक ही हैं’ दोनों अंधेरे में पनपते हैं और लोकतांत्रिक ताने-बाने को भीतर से खोखला करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और भाजपा के लोकतांत्रिक विरोध पर पथराव करना कांग्रेस की हताशा का प्रमाण है।

मरांडी ने कहा कि पवित्र नवरात्र के दौरान जब पूरा देश भक्ति में लीन है, तब कांग्रेस और इंडी गठबंधन सड़कों पर अराजकता फैलाकर भारत की सांस्कृतिक आस्था पर आघात कर रहे हैं। बिष्टुपुर की घटना का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केवल विरोध दर्ज कराते हुए कांग्रेस को उसकी जनविरोधी नीतियों की याद दिलाने का कार्य किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular