दैनिक जागो वर्ल्ड !झारखंड

झारखंड में मंइयां सम्मान योजना की सितंबर की किस्त जारी हो गई है, लेकिन वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन छह महीने से लंबित है। दुर्गा पूजा से पहले झारखंड की मंइयां सम्मान योजना के लाभुकों के खातों में सितंबर महीने की राशि का भुगतान कर दिया गया है।वहीं, राज्य में वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन के लाभुकों को करीब छह महीने से भुगतान का इंतजार है।

जरूरतमंद परिवारों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है।धनबाद, बोकारो और रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में पेंशन भुगतान लंबित रहने से लाभुक परेशान हैं।वृद्धावस्था पेंशन पर निर्भर बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए यह राशि रोजमर्रा की जरूरतों, दवा और जरूरी खर्चों का सहारा होती है।

लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
