Thursday, October 15, 2026
HomeNation WiseHaryanaमहेंद्रगढ़ साइबर क्राइम ने किया सीएससी ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

महेंद्रगढ़ साइबर क्राइम ने किया सीएससी ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

दैनिक जागो वर्ल्ड !महेंद्रगढ़

महेंद्रगढ़ साइबर क्राइम पुलिस ने सीएससी केंद्र संचालकों के खातों में साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर कर नकदी लेने वाले दो आरोपियों विनय यादव और गितेश को गिरफ्तार किया है थाना साइबर क्राइम महेंद्रगढ़ की टीम ने सीएससी केंद्र संचालकों के खातों में साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करवाकर बदले में नकदी लेने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।।

बैंक रिकार्ड, मोबाइल विवरण और सीसीटीवी फुटेज की जांच से पुलिस आरोपितों तक पहुंची। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विनय यादव और गितेश, दोनों निवासी गणेशपुरा, थाना खेतड़ी, जिला झुंझुनूं, राजस्थान के रूप में हुई है।दोनों से दो मोबाइल फोन सिमकार्ड सहित कब्जे में लिए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में रकम पहले केंद्र संचालकों के खातों में पहुंचती थी और उसके बदले नकदी ले ली जाती थी।

संचालकों को धोखाधड़ी का पता तब चला, जब प्राप्त रकम साइबर शिकायतों से संबंधित निकली और उनके बैंक खातों पर होल्ड लग गया। बेवल और भोजावास के तीन केंद्र संचालकों ने इस तरह कुल 3 लाख 97 हजार 650 रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular