Wednesday, October 21, 2026
HomeNation Wiseवैष्णो देवी धाम पर नवरात्र में टूटे रिकॉर्ड, 1.25 लाख श्रद्धालुओं ने...

वैष्णो देवी धाम पर नवरात्र में टूटे रिकॉर्ड, 1.25 लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा; भवन पर 2 KM लंबी लाइन

दैनिक जागो वर्ल्ड !

शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां वैष्णो देवी के दरबार में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा है, जहां तीन दिनों में सवा लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए।पवित्र शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां वैष्णो देवी के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। त्रिकूट पर्वत पर स्थित मां के अलौकिक भवन की रंग-बिरंगी रोशनी से की गई भव्य सजावट श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही है।

चारों ओर गूंजते माता के जयकारों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। मां के चरणों में हाजिरी लगाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु निरंतर कटड़ा पहुंच रहे हैं।तीन दिनों में 1.25 लाख से ज्यादा श्रद्धालु लगा चुके हैं हाजिरीनवरात्र के पहले तीन दिनों में ही सवा लाख से अधिक श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के चरणों में नतमस्तक हो चुके हैं। श्रद्धालुओं के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौसम की चुनौतियों और यात्रा के दौरान आने वाली परेशानियों के बावजूद भक्तों के कदम नहीं रुक रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular