दैनिक जागो वर्ल्ड !दिल्ली

दिल्ली में 10 अक्टूबर को भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो सकता है।नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास 10 अक्टूबर शनिवार को भारी ट्रैफिक जाम की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को दोपहर दो बजे से नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। वहीं, शनिवार को सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे तक नई दिल्ली / हज़रत निज़ामुद्दीन पहुंचने ट्रेनें भी निरस्त कर दी गई हैं। शनिवार को यहां दोपहर तक आने वाली सभी ट्रेनों को उनके प्रस्थान वाले स्टेशन से ही निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि खुफिया इनपुट और ट्रैफिक एडवाइजरी से संकेत मिलता है कि 10 अक्टूबर को सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे के बीच मध्य दिल्ली में विपक्षी दलों द्वारा होने वाले विरोध प्रदर्शन/आंदोलन के कारण नई दिल्ली और हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भारी सड़क जाम रहेगा।रेलवे द्वारा 9 अक्टूबर 2026 को जारी सूचना के अनुसार, मध्य दिल्ली में विरोध प्रदर्शन और ट्रैफिक एडवाइजरी के चलते निम्नलिखित ट्रेनों को रद किया गया है

बता दें कि गुरुवार को दोपहर 12 बजे के बाद नई दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में विरोध प्रदर्शन और भारी ट्रैफिक जाम के कारण लगभग 5,000 यात्रियों की ट्रेनें छूट गई थीं। कई यात्री समय पर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच सके थे। वहीं, आईआरसीटीसी की ग्रुप बुकिंग भी रद हो करनी पड़ी थी। रेलवे सूत्रों के अनुसार, विरोध प्रदर्शन और यातायात व्यवधान के कारण यात्रियों को काफी असुविधा हुई थी।
