Thursday, October 15, 2026
HomeHImachal NewsUnaऊना में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का रोष मार्च,...

ऊना में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का रोष मार्च, पुतला दहन कर जताया विरोध

दैनिक जागो वर्ल्ड !ऊना

जिला ऊना मुख्यालय में जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु ठाकुर की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा जेएनयू के सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं वर्तमान सांसद के खिलाफ रोष मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर नारेबाजी की और पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज करवाया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने “नारी के सम्मान में, हर महिला मैदान में” जैसे नारे लगाते हुए महिलाओं के सम्मान और अधिकारों का मुद्दा उठाया।भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का सम्मान करने और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हकों की लड़ाई हमेशा से उठाई जाती रही है और आगे भी महिलाओं की आवाज को बुलंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं की आवाज अभी तक सामने नहीं आ पाई है, उनकी बात को भी आगे तक पहुंचाना हमारा फर्ज है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

वहीं, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु ठाकुर ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि महिलाओं और बेटियों के सम्मान से जुड़े मामलों में सभी को अपनी आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी पर इस मामले में चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि आखिर वह इस मुद्दे पर अपना पक्ष क्यों नहीं रख रहे हैं।अनु ठाकुर ने कहा कि एक ओर ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ का नारा दिया जाता है, वहीं दूसरी ओर बेटियों के सम्मान से जुड़े मामलों पर भी गंभीरता से आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित मामले में बच्चियों को अच्छे अंक दिलाने और पास करवाने का भरोसा दिए जाने की बात सामने आई थी। उन्होंने दावा किया कि इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई थी और कमेटी ने संबंधित लोगों को दोषी पाया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा प्रभावित बच्चियों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से यह विरोध प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने मांग की कि इस मामले में संबंधित पक्ष अपनी स्थिति स्पष्ट करें और बच्चियों को न्याय मिलना चाहिए।भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को आगे भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। रोष मार्च के माध्यम से पार्टी ने अपना विरोध दर्ज करवाते हुए संबंधित मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की।

RELATED ARTICLES

Most Popular