Saturday, November 21, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshमहंत श्री सुरेन्द्र नाथ अवधूत ने योगी आदित्यनाथ की माता के निधन...

महंत श्री सुरेन्द्र नाथ अवधूत ने योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर जताया गहरा शोक

दैनिक जागो वर्ल्डउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं महंत योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर महंत श्री सुरेन्द्र नाथ अवधूत, राष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्व हिन्दू महासभा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उनके समस्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं प्रकट की हैं।

महंत श्री सुरेन्द्र नाथ अवधूत ने अपने शोक संदेश में कहा कि माता का निधन किसी भी संतान के जीवन की सबसे बड़ी व्यक्तिगत क्षति होती है। मां केवल जन्म देने वाली नहीं, बल्कि संस्कार, ममता, त्याग, समर्पण और जीवनभर मार्गदर्शन देने वाली प्रथम गुरु होती है। मां का आशीर्वाद और स्नेह जीवन की सबसे अनमोल पूंजी है, जिसकी कमी सदैव महसूस होती रहती है।

उन्होंने कहा कि श्रीमती सावित्री देवी जी का जीवन मातृत्व, पारिवारिक संस्कारों और त्याग की भावना का प्रतीक रहा। उन्होंने अपने परिवार को अच्छे संस्कार दिए और अपने पुत्र योगी आदित्यनाथ जी को ऐसे संस्कार प्रदान किए, जिन्होंने उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित जीवन जीने की प्रेरणा दी।

महंत श्री सुरेन्द्र नाथ अवधूत ने अपने शोक संदेश में कहा कि माता का निधन किसी भी संतान के जीवन की सबसे बड़ी व्यक्तिगत क्षति होती है। मां केवल जन्म देने वाली नहीं, बल्कि संस्कार, ममता, त्याग, समर्पण और जीवनभर मार्गदर्शन देने वाली प्रथम गुरु होती है। मां का आशीर्वाद और स्नेह जीवन की सबसे अनमोल पूंजी है, जिसकी कमी सदैव महसूस होती रहती है।

मंहत सुरेन्द्रनाथ अवधूत जी ने कहा कि श्रीमती सावित्री देवी जी का जीवन मातृत्व, पारिवारिक संस्कारों और त्याग की भावना का प्रतीक रहा। उन्होंने अपने परिवार को अच्छे संस्कार दिए और अपने पुत्र योगी आदित्यनाथ जी को ऐसे संस्कार प्रदान किए, जिन्होंने उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित जीवन जीने की प्रेरणा दी।

गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सावित्री देवी पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से परेशान थीं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उनके निधन की सूचना सामने आई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने भी उनके निधन की पुष्टि की।
गोरखपुर में कार्यक्रम के दौरान मिली मां के निधन की सूचना।बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें अपनी माता के निधन की सूचना मिली। व्यक्तिगत दुख के बावजूद उन्होंने अपने निर्धारित सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लिया। मां के निधन की खबर से मुख्यमंत्री और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

मां को अंतिम विदाई देते समय भावुक हुए योगी आदित्यनाथ शनिवार, 21 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड पहुंचे और अपनी माता को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार की रस्मों के दौरान उन्होंने अपनी मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया तथा उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री भावुक नजर आए।

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मां को श्रद्धांजलि देते हुए ‘मां… ॐ शांति’ लिखा।

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

सावित्री देवी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बातचीत कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया।

मंहत सुरेन्द्रनाथ अवधूत विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिक्रम गोस्वामी राष्ट्रीय संगठन मंत्री, कुलभूषण प्रधान राष्ट्रीय सचिव, राजन सिंह बलहोत्रा, योगी तेजपाल सिंह कार्यकारी अध्यक्ष,के के सकलानी कार्यकारी अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश, मनोज डोगरा मीडिया प्रभारी विश्व हिन्दू महासंघ हिमाचल प्रदेश ने भी सावित्री देवी के निधन पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।

परिवार और गांव से जुड़ा रहा जीवन सावित्री देवी का जीवन मुख्य रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में ही बीता। उनके पति आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में कार्यरत थे। उनका अप्रैल 2020 में निधन हो गया था।
सावित्री देवी ने अपने परिवार का पालन-पोषण किया। उनके सात बच्चे हैं, जिनमें चार बेटे और तीन बेटियां शामिल हैं। उनके पुत्र अजय सिंह बिष्ट ने आगे चलकर संन्यास ग्रहण किया और योगी आदित्यनाथ के नाम से पहचान बनाई। आज वह देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।

सावित्री देवी के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। विभिन् नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूरे परिवार को इस अपार दुख को सहन करने‌ शक्ति प्रदान करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular