दैनिक जागो वर्ल्ड ! रांची

रांची में 2018 बैच की महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप की बेटे के जन्म के 24 घंटे बाद रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने समय पर इलाज न मिलने और निजी अस्पतालों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।रांची में 2018 बैच की महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप की बेटे के जन्म के 24 घंटे बाद रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने समय पर इलाज न मिलने और निजी अस्पतालों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। बेटे के जन्म की खुशी अभी परिवार ठीक से मना भी नहीं पाई थी कि 2018 बैच की महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप की मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब छह बजे रिम्स में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। सुमित्रा ने महज 24 घंटे पहले मंगलवार को एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया था। नवजात के जन्म के बाद घर में खुशियां थीं, लेकिन अगले ही दिन मां की मौत से परिवार में मातम पसर गया।

परिजनों के अनुसार, प्रसव के लिए सुमित्रा को मंगलवार सुबह तुपुदाना स्थित राजेंद्र नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उन्होंने बेटे को जन्म दिया। मंगलवार देर रात करीब 12 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें सांस लेने में परेशानी सहित अन्य जटिलताएं होने लगीं।
