Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseUttarakhandहरिद्वार लव जिहाद का मामला, मतांतरण कराकर सुखमति को बनाया शबनूर... हिरासत...

हरिद्वार लव जिहाद का मामला, मतांतरण कराकर सुखमति को बनाया शबनूर… हिरासत में आशिफ

दैनिक जागो वर्ल्ड !हरिद्वार

हरिद्वार के लक्सर में एक मुस्लिम युवक पर छत्तीसगढ़ की हिंदू महिला को मतांतरण कराकर निकाह करने का आरोप लगा है। पुलिस ने विश्व हिंदू महासंघ की तहरीर पर आरोपित आशिफ को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।छत्तीसगढ़ में एक गन्ने की चरखी पर काम करने के दौरान एक हिंदू महिला को झांसे में लेकर उसका मतांतरण कराने और निकाह करने के मामले में पुलिस ने आरोपित मुस्लिम युवक को हिरासत में ले लिया है।

इस बावत विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष की तहरीर पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अदालत में महिला के बयान दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है।

विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार ने लक्सर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुल्तानपुर क्षेत्र के निहंदपुर सुठारी गांव निवासी आशिफ छत्तीसगढ़ में गन्ने की चरखी पर काम करता था। आरोप है कि वहीं साथ काम करने वाली एक हिंदू महिला को उसने अपने जाल में फंसा लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular