Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseChhattisgarhछत्तीसगढ़ में छात्रा आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, कांग्रेस से निलंबित

छत्तीसगढ़ में छात्रा आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, कांग्रेस से निलंबित

दानिक जागों वर्ल्ड !छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक छात्रा की आत्महत्या के मामले में एनएसयूआई नेता ज्ञान तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है और उसे कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है।छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नगर में छात्रा की आत्महत्या के मामले में एनएसयूआई नेता ज्ञान तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित के विरुद्ध मृतका को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तारी के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने ज्ञान तिवारी को संगठन के विभिन्न पदों के साथ कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी निलंबित कर दिया है।बता दें कि शनिवार सुबह अंबिकापुर के पटपरिया क्षेत्र निवासी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अंतरा शाह (19) ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह अपनी बहन और जीजा के यहां रहकर पीजी कालेज में पढ़ाई कर रही थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular