दैनिक जागो वर्ल्ड !अमृतसर

अजनाला थाना हमला मामले में अमृतपाल सिंह के आठ साथियों को कोर्ट में पेश किया गया। सभी के बयान कलमबंद हुए। मामले में आगामी महीनों में फैसला आने की संभावना है। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के आठ साथियों को अजनाला थाने पर हमले के मामले में वीरवार दोपहर अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान सभी आरोपितों के बयान कलमबंद किए गए। अब मामले में अदालत की आगामी कार्रवाई पर नजर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि अगले दो से तीन महीनों में मामले में निर्णय की स्थिति बन सकती है।

अदालत में पेश किए गए आरोपितों में हरमेल सिंह, बसंत सिंह, कुलवंत सिंह, हरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह, ईश्वर सिंह और भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेके शामिल हैं। सभी आरोपितों को मामले की सुनवाई के तहत अदालत में पेश किया गया। उनके बयान दर्ज किए जाने के बाद अब आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
