Sunday, September 20, 2026
HomeNation WisePunjabएक मजाक ने बदल दी 162 जरूरतमंद बेटियों की जिंदगी, 16 साल...

एक मजाक ने बदल दी 162 जरूरतमंद बेटियों की जिंदगी, 16 साल से निभा रहे सगे पिता का फर्ज; भावुक करने वाली है कहानी

दैनिक जागो वर्ल्ड !जालंधर

जालंधर की गुग्गा पीर वेलफेयर सोसाइटी ने 16 वर्षों में 162 गरीब और बेसहारा बेटियों की शादी करवाई है। यह संस्था गुरुद्वारा साहिब में पूरे रीति-रिवाजों से विवाह संपन्न कराती है।कहते हैं कि एक छोटी सी बात कभी-कभी जीवन की बड़ी प्रेरणा बन जाती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया गुग्गा नवमी मेले के साथ धर्म का प्रचार करने वाली संस्था ने। कभी मेले में हंसी-ठिठोली में कही गई एक बात आज 162 गरीब और बेसहारा बेटियों के जीवन का सहारा बन गई है।

गुग्गा पीर वेलफेयर सोसाइटी के नाम से संचालित यह संस्था आज उन बेटियों के लिए सगे बाबुल से भी बढ़कर है, जिनके सिर से पिता का साया उठ चुका है या आर्थिक तंगी जिनके विवाह में बाधा बनी हुई थी। पिछले 16 वर्षों से यह संस्था बिना किसी आडंबर के, पूरी सादगी और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ जरूरतमंद बेटियों के हाथ पीले करवा रही है। अब तक 162 बेटियां इस संस्था की बदौलत परिणय सूत्र में बंधकर अपना नया संसार बसा चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular