दैनिक जागो वर्ल्ड ! सौराष्ट्र

मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियां जारी हैं, सौराष्ट्र के सिस्टम के प्रभाव से रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में तेज बारिश की संभावना है। राज्य के कई अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जबकि मानसून की विदाई पश्चिमी राजस्थान से शुरू हो सकती है।मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियां फिलहाल बनी हुई हैं। पिछले 24 घंटों में रीवा संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, जबकि शहडोल और सागर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और जबलपुर संभाग में कहीं-कहीं वर्षा हुई, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सतना में 25.2 मिमी, अमरकंटक में 20 मिमी, दमोह में 15 मिमी, सागर में 11 मिमी और सीहोर में 10.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
