Wednesday, October 14, 2026
HomeNation WiseMadhya Pradeshभोपाल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार...

भोपाल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

दैनिक जागो वर्ल्ड!भोपाल

कांग्रेस ने भोपाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी ने SIR के दौरान देशभर में 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप लगाते हुए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता पर सवाल उठाए।स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर कांग्रेस और निर्वाचन आयोग के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। सोमवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से निर्वाचन सदन तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। कांग्रेस ने SIR के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने का आरोप लगाते हुए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता पर सवाल उठाए।

देशभर में कांग्रेस SIR को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि इस प्रक्रिया के दौरान करीब 13 करोड़ मतदाताओं को मतदाता सूची से बाहर किया गया है।हरीश चौधरी बोले- यह किसी एक दल की लड़ाई नहींप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि यह लड़ाई केवल कांग्रेस या किसी एक राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है। उन्होंने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि इससे निर्वाचन आयोग की स्वायत्तता प्रभावित हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular