Wednesday, October 21, 2026
HomeNation WisePunjabLPU में बवाल के बाद छात्राओं में भारी खौफ, बोलीं- 'परिसर में...

LPU में बवाल के बाद छात्राओं में भारी खौफ, बोलीं- ‘परिसर में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं

दैनिक जागो वर्ल्ड!

LPU में हिंसक घटना के बाद छात्रों ने दावा किया है कि हाल ही में हुई हिंसा और कैंपस में बने तनावपूर्ण माहौल के बाद कई वे खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में रविवार को हुई हिंसक अशांति के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। स्थिति को बिगड़ता देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने अगले 10 दिनों के लिए सभी कक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इस फैसले के बाद सोमवार सुबह से ही सैकड़ों विद्यार्थियों ने हॉस्टल और परिसर छोड़ना शुरू कर दिया है।

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड की ओर जाने के लिए छात्र अपने सामान के साथ ऑटो और अन्य स्थानीय वाहनों में सवार होते देखे गए। यह पूरा मामला रविवार तड़के उस समय शुरू हुआ, जब परिसर में एक छात्रा के साथ किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा कथित यौन उत्पीड़न किए जाने की अफवाहें तेजी से फैलीं। देखते ही देखते छात्र सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन हिंसक हो गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular