दैनिक जागो वर्ल्ड !पंजाब

पंजाब कांग्रेस ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एकजुटता का संदेश दिया, जहां नए प्रधान परगट सिंह के पदभार ग्रहण समारोह में चन्नी, वड़िंग और बाजवा सहित सभी प्रमुख नेता एक मंच पर दिखे।पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने रविवार को चंडीगढ़ में एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की। प्रदेश कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह के पदभार ग्रहण समारोह में पार्टी के लगभग सभी प्रमुख नेता एक मंच पर नजर आए।पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा, भारत भूषण आशू सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही। करीब दो घंटे तक चले समारोह में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट समेत नेताओं ने अपने विचार रखे और विधानसभा चुनाव में मिलकर लड़ने का संकल्प जताया।

पार्टी के भीतर प्रदेश प्रधान के बदलाव और गुटबाजी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच यह पहला बड़ा मौका रहा, जब लगभग सभी प्रमुख नेता एक मंच पर दिखाई दिए।मंच से नेताओं ने एक-दूसरे को साथ लेकर चलने और संगठन को चुनाव के लिए तैयार करने की बात कही। हालांकि, नेताओं के संबोधनों में अपने-अपने कार्यकाल और संगठन में योगदान को लेकर संदेश भी स्पष्ट दिखाई दिए।पायलट बोले- पिछले चार साल की मेहनत बेकार नहीं जाएगीपंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि अगले चार महीने केवल सत्ता में वापसी की तैयारी का समय नहीं, बल्कि पंजाब में बदलाव के लिए काम करने का अवसर हैं।उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है, उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उस दौर में भी नेताओं ने काम किया, जब पार्टी को मुश्किल राजनीतिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा था।पायलट ने सभी नेताओं को साथ लेकर चलने और सामूहिक नेतृत्व के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उनका जोर इस बात पर रहा कि पार्टी के सभी नेता अपनी जिम्मेदारी निभाएं और चुनाव की तैयारी में जुटें।

