दैनिक जागो वर्ल्ड !मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब पीने से संदिग्ध परिस्थितियों में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा में शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कालेज (बीएमसी) रेफर किया गया है।घटना का कारण जहरीली शराब पीने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी।

जानकारी के अनुसार, रात में करीब दर्जनभर लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम बंडा अस्पताल में कराया जा रहा है। गंभीर हालत वाले पांच मरीजों को उपचार के लिए बीएमसी सागर भेजा गया है।
