Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseJharkhandझारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट कब होगा जारी? जानें संभावित डेट

झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट कब होगा जारी? जानें संभावित डेट

दैनिक जागो वर्ल्ड !झारखंड

जैक बोर्ड द्वारा 10th-12th कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। नतीजे जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर एक्टिव होगा। झारखंड बोर्ड सेकेंडरी एवं इंटरमीडिएट की कम्पार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है ताकी वे आगे एडमिशन सहित अन्य प्रक्रियाओं को पूरा कर सकें। इन सभी स्टूडेंट्स की जानकारी के लिए बता दें कि इस महीने के दूसरे या तीसरे सप्ताह में परिणाम की घोषणा की जा सकती है। पिछले वर्ष कंपार्टमेंट एग्जाम का रिजल्ट 19 सितंबर को जारी हुआ था।

जिन छात्रों की बोर्ड परीक्षा में कंपार्टमेंट आयी थी या जिन स्टूडेंट्स ने अंकों में सुधार के लिए आवेदन किया था उनके लिए 10वीं कक्षा कंपार्टमेंट एग्जाम 7 से 12 अगस्त 2026 तक वहीं 12वीं कक्षा के लिए परीक्षाएं 7 से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई थीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular