Tuesday, April 14, 2026
HomeHImachal NewsKulluकुल्लू जिला के जिला परिषद लरांकेलो वार्ड 5 बार महिला ओपन स्थानीय...

कुल्लू जिला के जिला परिषद लरांकेलो वार्ड 5 बार महिला ओपन स्थानीय लोगों ने जताया विरोधखराहल घाटी के प्रतिनिधि मंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू को सौंपा ज्ञापन

कुल्लू-प्रिया शर्मा

कुल्लू जिला में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू के द्वारा जिला परिषद चुनावों को लेकर रोस्टर जारी किया गया है जिसमें जिला परिषद वार्ड लरां केलो में 5 वीं बार महिला ओपन रखा गया है। जिसको लेकर खराहल घाटी के प्रतिनिधिमंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई की मांग की है प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को चेताया हैं कि अगर प्रशासन ने इसमें कोई फेरबदल नहीं किया तो इसके खिलाफ कोर्ट का दरवाजा भी खटखाएँगे।
खराहल घाटी के स्थानीय निवासी हेमराज शर्मा ने जिला प्रशासन की तरफ से जिला परिषद वार्ड के लिए जो रोस्टर जारी किया गया है उसमें पांचवीं बार जिला परिषद वार्ड लरांकेलो महिला के लिए आरक्षित किया गया है उन्होंने कहा कि इससे पहले तीन बार ओपन महिला और एक बार रिजर्व महिला चुनाव लड़ चुकी है और अब पांचवीं बार फिर ओपन महिला को वार्ड आरक्षित किया गया है। इसको लेकर खराहल घाटी के स्थानीय लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कुल्लू एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई की मांग की है उन्होंने कहा कि अगर इसमें जिला प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो इसको लेकर आने वाले समय में कोर्ट का दरवाजा खटखाएँगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular