Tuesday, April 14, 2026
HomeRajnitiबंगाणा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर विधायक विवेक...

बंगाणा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर विधायक विवेक शर्मा ने की शिरकत, कथा व्यास आचार्य श्री श्री जगमोहन दत्त शास्त्री जी को किया सम्मानित,

बंगाणा-जोगिंदर देव आर्य

कथा आयोजक लक्की सोनी व बिक्की सोनी को माता पिता की पुण्यतिथि पर लगातार दूसरी कथा पर दी बधाई, आचार्य श्री श्री ने विधायक विवेक शर्मा को बताया बेहतर समाजसेवी
बंगाणा, उपमंडल बंगाणा मुख्यालय में श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत कर धर्म एवं समाज के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इस दौरान कथा स्थल पर पहुंचने पर विधायक विवेक शर्मा का आयोजकों और श्रद्धालुओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य श्री श्री जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने मंच से ही विधायक विवेक शर्मा का स्वागत किया,विधायक विवेक शर्मा ने कथा व्यास आचार्य श्री श्री जगमोहन दत्त शास्त्री जी को शॉल और टोपी लगा कर सम्मानित किया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों का संचार करते हैं। ऐसे आयोजन लोगों को धर्म, संस्कृति और मानवीय मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को भी इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। विधायक विवेक शर्मा ने कथा के आयोजक लक्की सोनी और बिक्की सोनी को अपने माता-पिता की पुण्यतिथि पर लगातार दूसरी बार श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करवाने पर विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने कहा कि माता-पिता की स्मृति में इस प्रकार का धार्मिक आयोजन करवाना अत्यंत पुण्य का कार्य है, जिससे समाज को भी आध्यात्मिक लाभ मिलता है और आने वाली पीढ़ियों को भी धर्म के प्रति प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आयोजकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उत्तरी भारत के प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य श्री श्री जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने मंच से विधायक विवेक शर्मा की सराहना करते हुए उन्हें एक बेहतर समाजसेवी बताया। उन्होंने कहा कि विधायक विवेक शर्मा हमेशा धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं और हमारी हर कथा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं,उन्होंने कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं, जो जनसेवा के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में भी रुचि रखते हैं। आचार्य जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने ठाकुर जी से प्रार्थना करते हुए विधायक विवेक शर्मा को सदा समाजसेवा में लगे रहने का आशीर्वाद दिया,उन्होंने कहा कि भगवान श्री ठाकुर जी की कृपा से विधायक विवेक शर्मा सदा कुटलैहड़ क्षेत्र का नेतृत्व करते रहें और जनता की सेवा में निरंतर कार्य करते रहें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने कथा का रसपान कर धर्म लाभ प्राप्त किया। इस मौके पर लक्की सोनी,पूजा सोनी विक्की सोनी,बिंदु सोनी मन्नत सोनी,ध्रुव सोनी, रबिंद्र फौजी संजीव कानूगो ,सुरेन्द्र कानूगो राजेंद्र कानूगो,दिनेश खत्री अनिल कुमार बांटू, ज्योति वर्ज़ाता,सुशील रिंकू, हैरवी सोनी, सिया सोनी,पल्लू सोनी,राजीव सोनी, रामपाल ठाकुर,अनीता ठाकुर आदि गणमान्य मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

Most Popular