Sunday, September 6, 2026
HomeNation Wiseगोरखपुर में बस रहा ‘नया बेतियाहाता’,  विकास की चमक पर जाम और...

गोरखपुर में बस रहा ‘नया बेतियाहाता’,  विकास की चमक पर जाम और अव्यवस्था का दर्द

दैनिक जागो वर्ल्ड गोरखपुर

गोरखपुर के बुद्ध विहार पार्ट ए में अनियोजित विकास के कारण ट्रैफिक जाम, पार्किंग की कमी और अतिक्रमण जैसी पुरानी समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। यह क्षेत्र अब ‘नया बेतियाहाता’ बन गया है, जहाँ अस्पतालों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बढ़ने से अव्यवस्था फैल रही है।

विकास नियोजित ढंग से होत है, तो व्यवस्थित शहर आकार लेता है। परंतु, जब यह अनियोजित हो तब क्षेत्र का स्वरूप संवरने की जगह बिगड़ने लगता है। कुछ ऐसा ही हुआ है देवरिया बाईपास रोड के किनारे बुद्ध विहार पार्ट ए में। चमचमाते डायग्नोस्टिक सेंटर और आधुनिक अस्पतालों के साथ यहां विकास तो हुआ है, लेकिन नियोजन के अभाव में ‘नया बेतियाहाता’ बनकर उभरा यह क्षेत्र अब उन्हीं पुरानी समस्याओं से जूझ रहा है जिनसे बेतियाहाता के लोग हर रोज जूझते हैं।कुछ वर्ष पहले तक बुद्ध विहार पार्ट ए व्यावसायिक कालोनी अपनी चौड़ी सड़कों, व्यवस्थित कालोनियों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता था। लगातार बढ़ते व्यावसायिक निर्माण और बिना समुचित यातायात योजना के अस्पतालों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने से यहां की तस्वीर तेजी से बदल गई है। जहां पहले सड़कें खुली दिखाई देती थीं, वहीं अब दिनभर वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। फुटपाथ नहीं होने की वजह से पैदल लोग सड़क पर चलने को मजबूर हैं।सबसे बड़ी समस्या पार्किंग है। अधिकांश अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों के वाहन सड़क किनारे ही खड़े कर दिए जाते हैं। कई स्थानों पर दोनों ओर वाहनों की पार्किंग होने से सड़क की चौड़ाई आधी रह जाती है।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऐसे में दो बड़े वाहन आमने-सामने आ जाएं तो लंबा जाम लगना तय है। सुबह और शाम के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। इस इलाके की स्थिति ठीक उसी तरह से बन चुकी है जिस तरह से बेतियाहाता के ‘डाक्टर्स लेन’ की है।अतिक्रमण भी परेशानी बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा रहा है। सड़क किनारे ठेले, फल और खाद्य सामग्री की दुकानें तथा अस्थायी कारोबारियों ने कई स्थानों पर पैदल चलने तक की जगह कम कर दी है। अस्पतालों में आने-जाने वालों की भीड़ और सड़क पर खड़े वाहनों के बीच लोगों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ता है।सोमवार को यहां आए महराजगंज के राजकिशोर पटेल, देवरिया की मनोरमा सिंह समेत कुछ अन्य लोगों का कहना है कि यदि अभी से प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले कुछ वर्षों में यह इलाका भी पुराने बेतियाहाता की तरह स्थायी जाम की समस्या से जूझेगा।क्षेत्र में लगातार बन रहे कमर्शियल कांप्लेक्स और अस्पतालों के लिए यातायात प्रबंधन, पार्किंग और सार्वजनिक सुविधाओं की समानांतर योजना नहीं बनाई गई। नतीजा यह है कि विकास की गति के साथ अव्यवस्था भी बढ़ती चली गई। बुद्ध विहार पार्ट सी के रमेश सिंह और रुस्तमपुर के सज्जन लाल का कहना है कि यदि मास्टर प्लान के अनुरूप पार्किंग, फुटपाथ और ट्रैफिक प्रबंधन पर पहले ध्यान दिया जाता तो हालात इतने खराब नहीं होते। किसी भी नए व्यावसायिक क्षेत्र के विकास के साथ सड़क क्षमता, पार्किंग और पैदल यात्री सुविधाओं का विस्तार जरूरी होता है। अन्यथा कुछ वर्षों बाद वही क्षेत्र लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular