Saturday, November 21, 2026
HomeHImachal Newsजीएसएसएस घनारी में एनएसएस स्वयंसेवियों ने सीखे एआई के सदुपयोग और नैतिक...

जीएसएसएस घनारी में एनएसएस स्वयंसेवियों ने सीखे एआई के सदुपयोग और नैतिक मूल्यों के गुर

दैनिक जागो वर्ल्ड ! ब्युरो रिपोर्ट

दौलतपुर चौक : 14 नवंबर ( संजीव डोगरा )
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनारी में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के तीसरे दिन शनिवार को एसडी कॉलेज हरियाणा (पंजाब) के प्राचार्य एवं एलुमनाई डॉ. राजीव पाराशर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के विवेकपूर्ण उपयोग, नैतिक मूल्यों, रिसर्च वर्क और उच्चतर शिक्षा के अवसरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
डॉ. पाराशर ने कहा कि एआई को एक उपयोगी टूल के रूप में अपनाना चाहिए, न कि इसे स्वयं पर हावी होने देना चाहिए। विद्यार्थियों को तकनीक का इस्तेमाल अपनी सोच, रचनात्मकता और ज्ञान बढ़ाने के लिए करना चाहिए। उन्होंने नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार और चरित्रवान नागरिक बनना भी है।उन्होंने रिसर्च वर्क की महत्ता समझाते हुए विद्यार्थियों को उच्चतर अध्ययन, करियर चयन और भविष्य की संभावनाओं के संबंध में उपयोगी सुझाव दिए। इस दौरान उन्होंने जीएसएसएस घनारी में बिताए अपने विद्यार्थी जीवन की यादें भी साझा कीं और विद्यालय से जुड़े अपने अनुभवों को याद किया।
इनसेट बॉक्स
श्रमदान से संवारा विद्यालय परिसर और बॉटनिकल गार्डन

प्रशिक्षण सत्र से पहले एनएसएस स्वयंसेवियों ने श्रमदान करते हुए विद्यालय परिसर और बॉटनिकल गार्डन की साफ-सफाई की। इस गतिविधि के माध्यम से स्वयंसेवियों ने स्वच्छता, सामूहिक जिम्मेदारी और श्रम के सम्मान का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन की कार्यशैली को सराहा।एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सोनिका चौधरी एवं सतीश के. कालिया ने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेवियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
कैप्शन
जीएसएसएस घनारी कर एन एस एस शिविर में मुख्यातिथि डॉ राजीव पाराशर को सम्मानित

RELATED ARTICLES

Most Popular