Saturday, November 21, 2026
HomeHImachal Newsजूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता करवाना युवाओं को नशे से दूर रखने की सार्थक...

जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता करवाना युवाओं को नशे से दूर रखने की सार्थक पहल,अशोक शर्मा

जूनियर

दैनिक जागो वर्ल्ड !ऊना ब्युरो रिपोर्ट

,राज्य स्तरीय महिला पुरुष जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करवाना केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रदेश के बच्चों और युवाओं को चिट्टे जैसे घातक नशे से दूर रखने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। खेल युवाओं को अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। यह बात आरएसएस प्रमुख एवं राम सिंह मेमोरियल के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बंगाणा में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यतिथि कही।अशोक शर्मा ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ करते हुए विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगता के स्टेट के 20 टीमों में 356 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इसके लिए केवल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं को खेलों, सामाजिक गतिविधियों और रचनात्मक कार्यों से जोड़ना भी जरूरी है। जब युवा मैदान में अपना समय बिताएंगे और खेलों में लक्ष्य निर्धारित करेंगे, तो उनकी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों को भी बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। खेलों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा उनमें टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने की शक्ति विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे प्रतियोगिता को जीत-हार के नजरिए से न देखकर एक-दूसरे से सीखने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर समझें।
बॉलीबॉल प्रतियोगता में वीरेंद्र कंवर के प्रयासों की सराहना,
कार्यक्रम के दौरान अशोक शर्मा ने भारतीय वॉलीबॉल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर की भी विशेष रूप से पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए इस प्रकार के आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने वीरेंद्र कंवर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खेलों के विकास के लिए निरंतर प्रयास और मजबूत इच्छाशक्ति की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल इन प्रतिभाओं को सही मंच, उचित मार्गदर्शन और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं और भविष्य में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का रास्ता तैयार करती हैं।
विख्यात समाजसेवी संजीव सोनी की अध्यक्षता में हुआ उद्घाटन समारोह,
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एवं सोनी जूलर्स ऊना व मैहतपुर के सीएमडी संजीव सोनी ने की। उन्होंने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं का भविष्य संवारने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपना सहयोग देना चाहिए। उन्होंने ऐसे आयोजनों को ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का सशक्त माध्यम बताया।
तीन दिनों तक मैदान में दिखेगा खिलाड़ियों का दमखम,
तीन दिनों तक चलने वाली इस राज्य स्तरीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंची टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस आयोजन के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने के साथ-साथ राज्य स्तर पर अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा। मुख्यतिथि अशोक शर्मा ने खिलाड़ियों को संदेश दिया कि वे खेल भावना के साथ मैदान में उतरें, अपने माता-पिता और प्रशिक्षकों का सम्मान करें तथा जीवन में नशे से हमेशा दूर रहें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही मजबूत समाज और विकसित हिमाचल की नींव हैं।
यह रहे मौजूद,
इस मौके पर स्टेट अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर राजेंद्र रिंकू मदन राणा चंचल बाला मदन गोपाल शशि राणा मन्नू पटियाल दीपांकर सिंह कंवर सहित अन्य प्रधान उपप्रधान बीडीसी सदस्य सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular