Monday, September 7, 2026
HomeNational Newsझारखंड जेलों में पारा चिकित्सा कर्मियों की भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द,...

झारखंड जेलों में पारा चिकित्सा कर्मियों की भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द, JSSC ने खारिज की आपत्तियां

दैनिक जागो वर्ल्ड झारखंड

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) जल्द ही जेलों में पारा चिकित्सा कर्मियों की नियुक्ति परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। आयोग ने मॉडल उत्तरों पर आई सभी आपत्तियों को गलत बताते हुए खारिज कर दिया है।

राज्य की जेलों में पारा चिकित्सा कर्मियों की नियुक्ति के लिए आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा का शीघ्र परिणाम जारी होगा। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इस प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्नों के माडल उत्तर के विरुद्ध आई सारी आपत्तियों को खारिज कर दिया है। आयोग द्वारा अब इस परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा।परीक्षा 10 जुलाई को आयोजित की गई थी। आयोग के अनुसार, झारखंड के काराओं में पारा चिकित्सा कर्मियों की भर्ती के लिए संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उत्तर पत्रक, औपबंधिक उत्तर कुंजी एवं उक्त उत्तर कुंजी के विरूद्ध आपत्ति दर्ज करने के लिए लिंक आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई थी।

 विरूद्ध कई अभ्यर्थियों द्वारा आपत्ति दर्ज करते हुए अपना पक्ष समर्पित किया गया था। दर्ज आपत्तियों की फिर से विषय विशेषज्ञों से समीक्षा कराई गई। समीक्षा में सारी आपत्तियां गलत पाई गई हैं।सलिए आयोग ने 22 जुलाई को प्रकाशित माडल उत्तर को यथावत रखने का निर्णय लिया है। बताते चलें कि झारखंड की जेलों में 51 पारा चिकित्सा कर्मियों की नियुक्ति होनी है। इनमें 48 नियमित और तीन बैकलाग पद सम्मिलित हैं।

यह वीडियो भी देखें

RELATED ARTICLES

Most Popular