Sunday, September 6, 2026
HomeNational Newsक्या इस वीकेंड ईरान पर बरसेगा कहर? ट्रंप ने अमेरिकी सेना को...

क्या इस वीकेंड ईरान पर बरसेगा कहर? ट्रंप ने अमेरिकी सेना को दी बड़े हमले की मंजूरी

दैनिक जागो वर्ल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर बड़े हमले की मंजूरी दी है, जिसमें अमेरिका और इजराइल इस सप्ताह के अंत तक ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर बमबारी कर सकते हैं।

पश्चिम एशिया में बीते पांच महीनों से जारी भीषण संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। ऐसे में अब दोनों तरफ से जारी भीषण हमलों के बीच अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सेना को ईरान पर बड़े हमले करने की मंजूरी दी है।डिया रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल मिलकर इस सप्ताह के अंत यानी शनिवार-रविवार में ही ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर अब तक की सबसे बड़ी बमबारी कर सकते हैं। इस मामले में ट्रंप ने दो टूक अंदाज में कहा कि अमेरिका ईरान पर इतना जोरदार हमला करेगा कि आखिरकार ईरान हार मानने पर मजबूर हो जाएगा।डिया रिपोर्टस की माने तो अमेरिकी और इजराइली सेना ईरान की तेल रिफाइनरियों और बिजली संयंत्रों को निशाना बना सकती है। दुनिया के वित्तीय और शेयर बाजार खुलने से पहले ही हमलों को अंजाम देने की योजना पर चर्चा हो रही है। मामले में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) ने कहा है कि अमेरिकी सेना इन हमलों के लिए पूरी तरह तैयार है।

 दें कि कैंप डेविड के राष्ट्रपति आवास पर अपनी कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रंप ने ईरान को खुली चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि हम उन पर बहुत जोरदार हमला करने जा रहे हैं और एक वक्त ऐसा आएगा जब वे कहेंगे कि अब हम इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकते।बयान में ट्रंप ने आगे कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य युद्ध जीतना है। उन्होंने ईरान पर झूठ बोलने और बातों को घुमाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह अब ईरान पर से भरोसा खो रहे हैं।स्ट्रीट जर्नल और CBS न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और इजराइल ईरान के पावर प्लांट और तेल रिफाइनरियों पर भीषण हमला करने की तैयारी में हैं। इस हमले का मुख्य मकसद ईरान की कमर तोड़कर उसे आत्मसमर्पण करने पर मजबूर करना है।यदि इजराइल इस कार्रवाई में उतरता है, तो युद्धविराम के बाद यह उसकी पहली सीधी सैन्य कार्रवाई होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने सेना को तैयार रहने को कहा है, लेकिन अंतिम मंजूरी देना अभी बाकी है।शेयर बाजार और क्रूड ऑयल को लेकर जारी चिंताओं के बीच अमेरिकी अधिकारियों के बीच इस बात पर विचार-विमर्श हो रहा है कि हमलों को सोमवार सुबह वित्तीय बाजार खुलने से पहले ही समेट लिया जाए।ईरान के तेल ठिकानों पर हमले से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें अचानक बहुत ज्यादा बढ़ सकती हैं, जिससे अमेरिका और दुनिया भर की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular