Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal Newsराजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक के विद्यार्थियों ने रिवालसर में लिया प्रशिक्षण

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक के विद्यार्थियों ने रिवालसर में लिया प्रशिक्षण

दैनिक जागो वर्ल्ड !दौलतपुर चौक ऊना दौलतपुर चौक

राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक के रोवर्स एवं रेंजर्स दल के आठ रोवर्स ने राज्य प्रशिक्षण केंद्र रिवालसर में आयोजित निपुण परीक्षा शिविर को सफलतापूर्वक पूरा कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित यह शिविर चार से आठ सितंबर तक आयोजित किया गया।
शिविर में भाग लेने वाले सभी आठ रोवर्स तीन सितंबर को रिवालसर पहुंचे थे। शिविर के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पांच दिवसीय शिविर के दौरान रोवर्स ने स्काउटिंग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें बीपी-छह व्यायाम, सैद्धांतिक कक्षाएं, व्यावहारिक प्रशिक्षण, शिविर अग्नि और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख रहे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा एवं दल प्रमुख डॉ. अयाज कुमार ने निपुण परीक्षा शिविर सफलतापूर्वक पूरा करने वाले सभी रोवर्स को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को स्काउट आंदोलन से जुड़कर अनुशासन, सेवा और नेतृत्व की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य ने रोवर्स प्रभारी प्रो. यासीन मोहम्मद तथा रेंजर्स प्रभारी प्रो. निधि के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों प्रभारियों के निरंतर प्रयासों से महाविद्यालय में रोवर्स एवं रेंजर्स इकाई लगातार मजबूत हो रही है। इस अवसर पर प्रो. यासीन मोहम्मद और प्रो. निधि ने भी सभी रोवर्स को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular