रिपोर्टर – गोविन्द रावत

रामनगर – रामनगर विधानसभा क्षेत्र के ढिकुली गांव को स्वच्छ भारत अभियान के तहत कूड़ा वाहन की सौगात मिली है। कार्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर के माध्यम से होटल एसोसिएशन द्वारा उपलब्ध कराए गए कूड़ा वाहन का क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन रावत ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन रावत ने कहा कि ढिकुली गांव के ग्रामीण लंबे समय से कूड़ा वाहन की मांग कर रहे थे। कूड़ा वाहन के संचालन से गांव के करीब 400 परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने कार्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर एवं होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिमान का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि ढिकुली और मोहान क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कूड़ा वाहन मिलने से ग्रामीणों को कूड़ा निस्तारण में काफी सहूलियत मिलेगी। कूड़ा वाहन के गांव में पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन रावत, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष हरिमान, अशोक खुल्वे, तारा सिंह रावत, वन कर्मी एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

