Saturday, May 23, 2026
HomeNation WiseUttarakhandओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख ने विद्यालय के प्रधानाध्यापकों व प्रधानाचार्यों की समीक्षा बैठक

ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख ने विद्यालय के प्रधानाध्यापकों व प्रधानाचार्यों की समीक्षा बैठक

रिपोर्टर- गोविन्द रावत

ओखलकांडा – नैनीताल जिले के ओखलकांडा विकास खंड सभागार में ब्लॉक प्रमुख डी. रूबाली की अध्यक्षता में समस्त हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेजों के प्रधानाध्यापकों व प्रधानाचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यालय भवनों की वर्तमान स्थिति, छात्रों के लिए प्राप्त धनराशि एवं बजट के समुचित उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
ब्लॉक प्रमुख डी. रूबाली ने सभी विद्यालय प्रमुखों से समयबद्ध रूप से शैक्षणिक गतिविधियों को पूर्ण करने और छात्रों के हित में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सभी की साझा जिम्मेदारी है।
बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी महोदया की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिन्होंने विभागीय योजनाओं एवं शैक्षणिक सुधारों को लेकर आवश्यक सुझाव दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular